फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Opening Bell, Share Market Today 10 November

Sensex-Nifty Today: लाल निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक नीचे लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 10 Nov 2022 09:50 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Nov 2022 09:50 AM IST
सार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बाजार लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में जहां 300 अंको की गिरावट देखी गई वहीं निफ्टी भी 18,100 अंक के नीचे खुला।

विज्ञापन
Sensex Nifty Opening Bell, Share Market Today 10 November
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बाजार लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स जहां 302.97 अंको की गिरावट के साथ 60730.58 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी भी 95.80 अंक टूटकर 18061.20 के स्तर पर खुला। आज के ट्रेडिंग सेशन में 935 शेयरों में खरीदारी है और 935 शेयरों में बिकवाली है। जबकि 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। बता दें कि इससे पहले, बुधवार को भी भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स करीब 150 अंक और निफ्टी 46 अंक टूटकर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


निफ्टी गेनर्स और निफ्टी लूजर्स
निफ्टी गेनर्स की बात करें तो सिप्ला, डिविस लैब्स, एचयूएल, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक निफ्टी गेनर्स में शामिल हैं और निफ्टी लूजर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी लूजर्स में शामिल हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी बाजार का हाल
इससे पहले, अमेरिकी बाजार भी करीब 2 से 2.5 फीसदी गिरे। डाओ जोन्स 650 अंक और नैस्डैक 260 अंक लूढ़ककर दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए। वहीं, SGX निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली।  यह करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 18150 के आसपास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed