Share Market Update: पांच दिन के बाद बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 78 अंक उछला, निफ्टी 13 अंक मजबूत हुआ
Share Market Update: हफ्ते के चौथे के कारोबारी दिन सेंसेक्स 78 अंकों की मजबूती के साथ 57,634 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 13 अंक मजबूत होकर 16985 अंकों के लेवल पर क्लोज हुआ। शेयर बाजार में कारोबार बंद होने के पहले पूरे दिन उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के चौथे के कारोबारी दिन सेंसेक्स 78 अंकों की मजबूती के साथ 57,634 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 13 अंक मजबूत होकर 16985 अंकों के लेवल पर क्लोज हुआ। शेयर बाजार में कारोबार बंद होने के पहले पूरे दिन उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। एक समय पर सेंसेक्स 57,158 के लेवल से भी नीचे फिसल गया था। हालांकि यूरोपीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत होने के बाद भारतीय बाजार में भी निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली और पांच दिन के बाद बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा।
हफ्ते के चौथे कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 तेजी के साथ बंद हुए। नेस्ले इंडिया के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टाइटन के शेयर 2.3 प्रतिशत तक उछले। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों में 2.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई थी। उस दौरान सेंसेक्स 344 अंक कमजोर होकर 57,555 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था।