Sensex Closing Bell: बाजार ने बीते दो दिनों की बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 289 प्वाइंट टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे
Sensex Closing Bell: गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त जबकि एचएएल के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के दिन बाजार की बिकवाली के जिम्मेदार बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयर रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन पिछले दो दिनों की बढ़त गंवाकर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 289.31 (-0.50%) अंक टूटकर 57,925.28 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 75.00 (-0.44%) अंकों की गिरावट के साथ 17,076.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त जबकि एचएएल के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के दिन बाजार की बिकवाली के जिम्मेदार बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। वहीं दूसरी ओर मेटल, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए।
# गुरुवार के कारोबारी कारोबारी सेशन के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स
# बाजार में बिकवाली से निवेशकों को 87 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में क्रमशः 0.45% और 0.15% की गिरावट दर्ज की गई। इस बिकवाली के कारण बाजार में निवेशकों को करीब 87 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन 32 पैसे मजबूत होकर 82.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बैंकों में उथल-पुथल के बावजूद ब्याज दरों में वृद्धि के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की वृद्धि का फैसला किया है।