फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सोमवार को मजबूत उछाल; सेंसेक्स 855 अंक चढ़ा, निफ्टी 24100 के पार पहुंचा

Mon, 21 Apr 2025 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 21 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 855.30 (1.09%) अंकों की बढ़त के साथ 79,408.50 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 273.90(1.15%) अंक चढ़कर 24,125.55 पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों तेजी से निफ्टी बैंक अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आइए जानते हैं शेयर बाजार का  विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ पर 90 दिन की पाबंदी के बाद बाजार का संभलना सोमवार को भी जारी रहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। बैंकिंग शेयरों तेजी से निफ्टी बैंक अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी प्रवाह लौटने से बैंकिंग और आईटी शेयरों में भारी खरीदारी दिखी। इससे बेंचमार्क सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 855 अंक उछलकर 79,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की बढ़त के साथ 85.13 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Price: एक लाख रुपये की दहलीज पर पहुंचा सोना, कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध के बीच और बढ़ी दमक
विज्ञापन


तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 प्रतिशत चढ़कर 79,408.50 अंक पर बंद हुआ। इसके 23 शेयर हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के दौरान यह 1,081.85 अंक या 1.37 प्रतिशत चढ़कर 79,635.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 273.90 अंक या 1.15 प्रतिशत चढ़कर 24,125.55 पर बंद हुआ। इसमें 39 शेयरों में तेजी और 11 में गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में सेंसेक्स 7% से अधिक चढ़ा

पांच दिन की तेजी के दौरान सेंसेक्स में 5,561.35 अंक या 7 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई तथा निफ्टी में 1,726.40 अंकों की तेजी आई। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 2 अप्रैल को लगाए गए पारस्परिक शुल्कों से हुए नुकसान की भरपाई हो गई। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा व महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहे। अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स और नेस्ले पिछड़ने वालों में शामिल थे।

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में एक फीसदी का उछाल

प्रमुख निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। बैंक ने मार्च तिमाही के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 7 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की और यह 18,835 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में क्रमिक आधार पर 3.3 प्रतिशत की वृद्धि होने के बाद इंफोसिस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, इससे बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 2.20 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 1.67 प्रतिशत की तेजी आयी।

बाजार में तेजी पर जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "बुल्स ने बढ़त हासिल कर ली, जिसके कारण पिछले 3 महीनों में तीसरी बार निफ्टी 24 हजार के पार चला गया और बैंक निफ्टी ने नई ऊंचाई पर पहुंच गया।" विश्लेषकों ने कहा कि बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता और ऋण वृद्धि के कारण बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी।

बीएसई में 2918 शेयरों में तेजी रही, 1168 में गिरावट

बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, जिनमें तेल व गैस में 2.61 प्रतिशत, बिजली में 2.49 प्रतिशत, बीएसई केंद्रित आईटी में 2.42 प्रतिशत, आईटी में 2.31 प्रतिशत, रियल्टी में 2.27 प्रतिशत, ऑटो में 2.12 प्रतिशत और धातु में 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई में 2,918 शेयरों में तेजी रही, 1,168 में गिरावट आई तथा 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: निवेश पोर्टफोलियो बनाते समय किन तीन बातों का रखें ध्यान, दिग्गजों ने क्या टिप्स दिए? यहां जानें



पिछले पांच दिनों में बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 5,561.35 अंक या 7.53 प्रतिशत बढ़ा, तथा निफ्टी 1,726.4 अंक या 7.70 प्रतिशत बढ़ा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,667.94 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

ब्रेंट क्रूड 2.71 प्रतिशत घटकर 66.25 डॉलर प्रति बैरल पर

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक और शंघाई एसएसई कंपोजिट सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि टोक्यो का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुआ। हांगकांग में बाजार बंद रहे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में शेयर बाजार 'गुड फ्राइडे' के कारण बंद रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.71 प्रतिशत घटकर 66.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ये भी पढ़ें: Market: बाजार में लौटी रंगत; बैंक निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर; HDFC व ICICI बैंक के नतीजों ने कैसे बदला मूड? जानें

गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 1,508.91 अंक या 1.96 प्रतिशत उछलकर 78,553.20 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 414.45 अंक या 1.77 प्रतिशत बढ़कर 23,851.65 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed