फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: एक दिन की राहत के बाद फिर टूटा शेयर बाजार; सेंसेक्स 450 अंक गिरा, निफ्टी 24650 के नीचे

Mon, 30 Dec 2024 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Dec 2024 03:54 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 78,248.13 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 168.50 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 23,644.90 पर पहुंच गया। आइए जानें शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विदेशी पूंजी निकासी, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और प्रमुख शेयरों में बिकवाली के बीच सोमवार को सेंसेक्स में करीब 451 अंक की गिरावट आई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 78,248.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 621.94 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 78,077.13 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी सोमवार को 168.50 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 23,644.90 पर पहुंच गया

विज्ञापन

टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों दिखी बिकवाली

30 प्रमुख ब्लू-चिप कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। लाभ हासिल करने वाले शेयरों में जोमैटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक शामिल रहे।

विज्ञापन


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,323.29 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि शंघाई में तेजी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ हुए बंद

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 74.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 226.59 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 78,699.07 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 63.20 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23,813.40 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 85.52 पर पहुंचा

आयातकों के बीच डॉलर की मांग, विदेशी फंड निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 85.52 (अनंतिम) पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि दिसंबर मुद्रा वायदा की समाप्ति और बकाया वायदा में परिपक्व स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण डॉलर मांग के बीच शुक्रवार और सोमवार को रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दिन के दौरान 85.59 के निचले स्तर और 85.43 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। स्थानीय मुद्रा कारोबार के अंत में 85.52 (अनंतिम) पर बंद हुई, यह पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 4 पैसे कमजोर हुई।

इससे पहले, शुक्रवार को रुपया लगभग दो वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए 85.80 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से कुछ नुकसान की भरपाई हुई और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 85.48 के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed