फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: एग्जिट पोल से पहले हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 76 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के पार

Fri, 31 May 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 May 2024 03:57 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बेंचमार्क इंडेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क 75.71 (0.10%) अंक चढ़कर 73,961.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी बेंचमार्क 42.05 (0.19%) अंक संभलकर 22,530.70 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थमा। बेंचमार्क इंडेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल से पहले बाजार एक सकारात्मक नोट पर बंद हुआ। 01 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होना है, उसके बाद एग्जिट पोल आएंगे। चुनाव परिणाम का एलान 4 जून को होना है। शुक्रवार के करोबारी सत्र के दौरान भी निवेशक चुनाव परिणामों से पहले बड़ा दांव लगाने से परहेज करते दिखे। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क 75.71 (0.10%) अंक चढ़कर 73,961.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी बेंचमार्क 42.05 (0.19%) अंक संभलकर 22,530.70 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आज जीडीपी के भी आंकड़े आने है। इस बार वृद्धि दर पिछली तिमाही की तुलना में धीमी रहने का अनुमान है। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक लाभ में दिखे। नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति सुजुकी इंडिया, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन


इंडेक्सों की बात करें तो यूटिलिटीज (2.10 फीसदी), रियल्टी (2.02 फीसदी), बिजली (1.80 फीसदी), सेवा (1.60 फीसदी), धातु (1.28 फीसदी) और दूरसंचार (1.18 फीसदी) में तेजी रही। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी इंडेक्स (0.99 फीसदी), टेक (0.84 फीसदी), हेल्थकेयर (0.55 फीसदी), ऑटो (0.32 फीसदी) और एफएमसीजी (0.21 फीसदी) तक टूट गया। बीएसई पर 2,099 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1,732 बढ़त में रहे और 84 में कोई बदलाव नहीं हुआ। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 1,449 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 426 अंक गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी समूह का मुनाफा 55% बढ़ा

शुक्रवार को अदाणी समूह के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी ने मुनाफे में 55 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। इसके बाद अदाणी समूह के शेयरों में तेजी दिखी। अगले दशक में 90 बिलियन अमरीकी डॉलर के कैपेक्स की योजना बना रहा है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया से बैटरी से चलने वाले हल्के वाणिज्यिक वाहन का विनिर्माण शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद ज्यूपिटर वैगन्स के शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़ गए।



दूसरी तरफ, वेलस्पन कॉर्प के शेयर 8 फीसदी से अधिक टूट गए, क्योंकि मार्च तिमाही के अनुमानों के मुताबिक नहीं रह पाए। उधर, केनरा बैंक बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 में बॉन्ड के माध्यम से 8,500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। एशियाई बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सोल और हांगकांग मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट पर प्रमुख सूचकांक गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।    वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल घरेलू बाजार में 3,050.15 करोड़ रुपये निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed