फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: आखिरी चरण की वोटिंग से पहले भ्रम में बाजार; सेंसेक्स 617 अंक फिसला, निफ्टी 22500 के नीचे

Thu, 30 May 2024 03:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 30 May 2024 03:51 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को सेंसेक्स 617.30 (0.82%) अंकों की गिरावट के साथ 73,885.60 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 216.05 (0.95%) अंक फिसलकर 22,488.65 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले बाजार ने गोता लगा दिया। गुरुवार को सेंसेक्स 617.30 (0.82%) अंकों की गिरावट के साथ 73,885.60 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 216.05 (0.95%) अंक फिसलकर 22,488.65 पर बंद हुआ। वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 250 अंक फिसला

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 800 अंक (1%) फिसलते हुए दिन के सबसे निचले स्तर 73,668.73 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 250 अंकों (1%) की गिरावट के साथ दिनभर के सबसे निचले स्तर 22,459.15 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


गुरुवार को लगातार पांचवें दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, घरेलू मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले अपने तीन दिन की गिरावट के सिलसिले को थामते हुए बढ़त के साथ 83.3175 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 83.4375 के स्तर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.49 लाख करोड़ रुपये घटा

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेट सभी कंपनियों का मार्केट कैप 4.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,10,71,639.09 करोड़ रुपये रह गया। बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण हेवीवेट शेयरों का फिसलना रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली हुई। इससे बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर पड़ गए।


निवेशकों के बीच लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान और चार जून को आने वाले परिणाम के बीच भ्रम की स्थिति दिखी और वे बाजार पर कोई बड़ा दांव लगाने से बचते नजर आए। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भी भारतीय बाजार पर दिखा। बुधवार के सत्र में वॉल स्ट्रीट के सभी तीन प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। जहां 30 411.32 अंक या 1.06% की गिरावट के साथ 38,441.50 पर बंद हुआ, वहीं S&P 500 39.09 अंक या 0.74% की गिरावट के साथ 5,266.95 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 99.30 अंक या 0.58% से अधिक गिरकर 16,920.60 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 1.30% गिर गया, हांगकांग का हैंग सेंग 1.34% फिसला जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% नीचे आया।

एनएसई ने नया सूचकांक निफ्टी ईवी किया शुरू

एनएसई की इंडेक्स सर्विसेज सब्सिडियरी, एनएसई इंडेक्स लिमिटेड ने गुरुवार को एक नया विषयगत सूचकांक– निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स लॉन्च किया। यह ईवी पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनने वाली कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed