Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में दिखी मुनाफावसूली; सेंसेक्स 220 अंक गिरा, निफ्टी 22900 से फिसला
Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 220.05 (0.29%) अंकों की गिरावट के साथ 75,170.45 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 44.30 (0.19%) अंक फिसलकर 22,888.15 पर पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में मंगलवार को ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली दिखी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 220.05 (0.29%) अंकों की गिरावट के साथ 75,170.45 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 44.30 (0.19%) अंक फिसलकर 22,888.15 पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान दिवीज लैब के शेयरों में जहां तीन प्रतिशत की बढ़त दिखी वहीं अदाणी पावर के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 30 अंकों को पार कर गया।
रिलायंस और एयरटेल के शेयरों में गिरावट
बीएसई सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दिखी। एकल शेयरों की बात करें तो डीओएमएस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.6% की बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों में सालाना आधार पर 29% वृद्धि की जानकारी दी थी। कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 47 करोड़ रुपये रहा।
दूसरी ओर, आईनॉक्स विंड के शेयर 10% की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगाकर बंद हुए। कंपनी के प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी (IWEL) की ओर से ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बाद यह गिरावट दिखी।
पीएसयू बैंक और रियल्टी के शेयर फिसले, मीडिया व फार्मा शेयरों में बढ़त
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑयल व गैस के शेयरों में एक से दो प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार होता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर के शेयर 0.5% तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप100 0.9% फिसला। निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.85% की गिरावट आई। निफ्टी पीएसयू बैंक के शेयरेां में 2.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी एफएमसीजी 0.35% तक टूटा। निफ्टी वित्तीय सेवाएं और निफ्टी रियल्टी के शेयरों में भी मामूली गिरावट दिखी।
मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 3.08 लाख करोड़ रुपये घटकर 416.87 लाख करोड़ रुपये रह गया। दिन भर के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव बना रहा। बीएसई के 1321 शेयरों में बढ़त दिखी जबकि 2509 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा।