फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को भी बाजार का फूला दम; सेंसेक्स 454 अंक टूटा, निफ्टी 22 हजार के करीब पहुंचा

Fri, 15 Mar 2024 03:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 453.85 (0.62%) अंकों की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 123.31 (0.56%) अंक टूटकर 22,023.35 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

चालू हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली करने वालों का जोर दिखा। शुक्रवार को सेंसेक्स 453.85 (0.62%) अंकों की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 123.31 (0.56%) अंक टूटकर 22,023.35 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।

विज्ञापन


शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अपोलो टायर्स और बायोकॉन में छह-छह प्रतिशत दर्ज की गई। इस हफ्ते प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर 2023 के बाद यह बाजार के लिहाज से सबसे खराब हफ्ता रहा है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि शंघाई हरे निशान पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शेयर बाजार से 1,356.29 करोड़ रुपये निकाले। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.51 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़ा।

मिडकैप और स्मॉलकैप के प्रति बाजार के निवेशक सतर्क रहे। इससे व्यापक बाजार प्रभावित हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर के अनुसार वैश्विक कमोडिटी की कीमतों में नरमी और वित्त वर्ष 25 के लिए भारत के जीडीपी के अनुमानों में ऊपर की ओर संशोधन से घरेलू बाजार में मजबूती के संकेत हैं। संभावित रूप से व्यापक बाजार में स्थिरता आने से बाजार को सपोर्ट मिलेगा। 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत गिरकर 84.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.88 (अस्थाई) के भाव पर बंद हुआ। 


इससे पहले गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,097.28 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,146.65 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed