फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: फिर नए ऑल टाइम हाई पर बाजार; सेंसेक्स 72,720.96 पर पहुंचा, निफ्टी 21,928.25 के नए शिखर पर

Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क पहली बार 72,720.96 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 21900 का लेवल पार कर 21,928.25 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी और ये सेक्टर्स टॉप गेनर्स रहे।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बंपर खरीदारी दिखी और बाजार नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क पहली बार 72,720.96 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 21900 का लेवल पार कर 21,928.25 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी और ये सेक्टर्स टॉप गेनर्स रहे।

विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 847.27 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 72,568.45 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी इंडेक्स 247.35 अंकों या 1.14% की बढ़त के साथ 21,894.55 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 82.92 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में दिखा मजबूत एक्शन

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस के शेयरों में दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहने से करीब 8 प्रतिशत का उछाल आया। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की शुद्ध आय दिसंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत बढ़कर 11,735 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसके बाद कंपनी के शेयरों में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।



लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट दिखी। बीएसई का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सूचकांक 4.99 प्रतिशत उछला, जो विभिन्न क्षेत्रों के सूचकांकों में सबसे अधिक है।  

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "इंफोसिस के इनलाइन नतीजों और टीसीएस के उम्मीद से बेहतर नतीजों से आईटी सेक्टर के शेयरों में एक्शन दिखा। निवेशकों ने बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बेंचमार्क इंडेक्स उछले।" शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 865 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 63.47 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,721.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.50 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,647.20 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed