फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: दो दिनों की बिकवाली के बाद बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 पार

Thu, 04 Jan 2024 04:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 Jan 2024 04:49 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 490.97 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 71,847.57 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 141.25 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 21,658.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को हरे निशान क्लोजिंग हुई। वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स 490.97 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 71,847.57 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 141.25 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 21,658.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी। 50 शेयरों के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में बजाज फाइनेंस के शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

निफ्टी फाइनेंशियल के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई

बीते चार सेशन में 1.29 प्रतिशत तक लुढ़कने के बाद निफ्टी फाइनेंशियल के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स भी 6.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। इसमें शोभा, मेक्रोटेक डेवेलपर्स, गोदरेज प्रॉपर्टी और डीएलएफ बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस के शेयर 4.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा। एनबीएफसी ने अपने सालाना ऋण में 26 प्रतिशत जबकि एयूएम में 35% की बढ़त की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed