Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी 17700 के नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स मंगलवार को 183.74 (0.31%) अंकों की गिरावट के साथ 59,727.01 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 46.70 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 17,660.15 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। मंगलवार को बाजार की गिरावट के दौरान बाजार में ऑयल एंड गैस और कंज्युमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में कमजोरी दिखी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस के शेयर मंगलवार को 27.05 (1.14%) रुपये की गिरावट के साथ 2,340.40 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। पावर ग्रिड के शेयर 2.60% तक टूटे। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे टूटकर 82.04 रुपये (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर