फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today

Sensex Closing Bell: तीन दिन के बाद बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 298 अंक चढ़ा, निफ्टी 18200 के पार

Fri, 19 May 2023 05:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 May 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 297.94 अंकों की बढ़त के साथ 61,729.68 अंकों पर जबकि निफ्टी 73.45 अंक मजबूत होकर 18203.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान टाटा मोटर्स के शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ जबकि टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हालांकि घरेलू शेयर बाजार में निर्णायक दिशा की कमी देखी गई, लेकिन आखिरकार यह सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन

अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों का बाजार पर पड़ा सकारात्मक असर

नायर के अनुसार अमेरिकी बाजार में ऋण सीमा वार्ता में प्रगति और उम्मीद बेरोजगारी के मजबूत आंकड़ों से सकारात्मक रुझान दिखा। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती इस बात के संकेत देते हैं कि फेडरल रिजर्व एक विस्तारित अवधि के लिए नीतिगत दरों को ऊंचा बनाए रख सकता है। शुक्रवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.67 रुपये (अस्थायी) के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed