फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Bell Share Market News and Updates Share Market News in Hindi

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 अंक फिसला, निफ्टी 19450 के नीचे पहुंचा

Fri, 11 Aug 2023 04:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 11 Aug 2023 04:45 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और एचयूएल गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Bell Share Market News and Updates Share Market News in Hindi
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

निजी बैंकिंग, वित्तीय, एफएमसीजी और आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.56% या 365 अंकों की गिरावट के साथ 65,322 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 सूचकांक 0.59% या 115 अंकों की गिरावट के साथ 19,428 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और एचयूएल गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिविजुअल स्टॉक्स में, इंडियन ओवरसीज बैंक 13% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंक ने बताया कि केयर रेटिंग्स ने बैंक के 10,000 करोड़ करोड़ रुपये के प्रस्तावित जमा प्रमाणपत्र को A1+ (ए वन प्लस) की नई रेटिंग दी है। इसके बाद कंपनी शेयरों में मजबूती दिखी। दूसरी ओर, अपोलो टायर्स जून तिमाही में उम्मीद से कम राजस्व वृद्धि दर्ज करने के बाद 8% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और एचयूएल गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन

इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयरों में 13% की बढ़त

इंडिविजुअल स्टॉक्स में, इंडियन ओवरसीज बैंक 13% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंक ने बताया कि केयर रेटिंग्स ने बैंक के 10,000 करोड़ करोड़ रुपये के प्रस्तावित जमा प्रमाणपत्र को A1+ (ए वन प्लस) की नई रेटिंग दी है। इसके बाद कंपनी शेयरों में मजबूती दिखी। दूसरी ओर, अपोलो टायर्स जून तिमाही में उम्मीद से कम राजस्व वृद्धि दर्ज करने के बाद 8% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवार बात करें तो बैंक, वित्तीय, एफएमसीजी, फार्मा, धातु और आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी मिडकैप100 में 0.43% और स्मॉलकैप100 में 0.18% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी फाइनेंशियल और निफ्टी बैंक पिछले सत्र में भी लाल निशान पर बंद हुए थे क्योंकि आरबीआई ने बैंकों को अतिरिक्त लिक्विडिटी जुटाने के लिए नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) के तहत वृद्धिशील जमा (Incremental Deposits) का एक बड़ा हिस्सा अलग रखने के लिए कहा है।


शुक्रवार को बाजार का झुकाव मंदी के तरफ रहा। बीएसई में करीब 2,047 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 1,527 में तेजी रही जबकि 150 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.16% कमजोर हो गया और 19 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed