फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty News and Updates Today

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर; सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा, निफ्टी 20000 के करीब पहुंचा

Thu, 20 Jul 2023 04:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दो-दो प्रतिशत से ज्यादा उछले। मारुति, एयरटेल, एसबीआई, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty News and Updates Today
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वीकली एक्सपायरी के दिन भी भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त जारी रही। सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी गुरुवार को इंट्रा डे में नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। गुरुवार को सेंसेक्स 474.46 (0.71%) अंकों की बढ़त के साथ 67,571.90 के लेवल पर बंद हुआ वहीं दूसरी ओर निफ्टी 146.00 (0.74%) अंक चढ़कर 19,979.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन निफ्टी पहली बार 20,000 काफी करीब तक पहुंचा। निफ्टी इंडेक्ट इंट्राडे में 19,991 के लेवल तक पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन

जियो फाइनेंशियल के डिमर्जर के बाद रिलायंस के शेयरों तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दो-दो प्रतिशत से ज्यादा उछले। मारुति, एयरटेल, एसबीआई, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ डीमर्जर के बाद कीमतों में 1.2 प्रतिशत की तेजी आई। रिलायंस के शेयर गुरुवार को 1.19% की तेजी के साथ 2619.80 रुपये के भाव पर कारोबार करते हुए बंद हुए। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बाजार के अनुमानों 160-190 रुपये प्रति शेयर की तुलना कहीं ज्यादा 261.85 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी बैंक में तेजी, निफ्टी आईटी में गिरावट

सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.35 पर्सेंट और निफ्टी बैंक में 1.13 पर्सेंट की तेजी आई। जबकि, निफ्टी आईटी 0.66% की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में इन्फोसिस के जून तिमाही के नतीजों से पहले 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

बीते 15 कारोबारी सत्रों में निफ्टी 900 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में सख्ती कम करने और सबसे महत्वपूर्ण विदेशी निवेशकों के मजबूत भरोसे से महज 15 कारोबारी सत्रों में एनएसई के प्रमुख सूचकांक में 900 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है। 28 जून को निफ्टी 19,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इंफोसिस ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए, PAT 11% YoY बढ़ा

इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ (PAT) जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब 11 प्रतिशत बढ़कर 5,945 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह बाजार के अनुमान 6,150 करोड़ रुपये मुकाबले कम रहा। कंपनी का समेकित राजस्व जून तिमाही के लिए सालाना आधार पर 10% बढ़कर 37,933 करोड़ रुपये हो गया। अनिश्चित वैश्विक माहौल को ध्यान में रखते हुए सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के अपने राजस्व वृद्धि अनुमान में तेज कटौती की। इन्फोसिस का रेवेन्यू अब कॉन्सटेंट करेंसी के लिहाज से महज 1-3.5% की दर से बढ़ रहा है, जो पूर्व में 4-7% था। इंफोसिस की समेकित बिक्री पहली तिमाही में क्रमिक रूप से केवल 1.3% बढ़ी, जबकि शुद्ध लाभ में लगभग 3% की कमी आई। स्थिर मुद्रा के संदर्भ में, राजस्व तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) के आधार पर सिर्फ 1% बढ़ा। कंपनी का समेकित परिचालन मार्जिन तिमाही आधार पर 20 आधार अंक घटकर 20.8% प्रतिशत रह गया।

सोना 100 रुपये मजबूत, चांदी में 350 रुपये का उछाल

बाजारों से मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 350 रुपये के उछाल के साथ 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed