फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   profit of ONGC decreased by 31 percent in fourth quarter

चौथी तिमाही में 31 फीसदी घटा ONGC का मुनाफा, पहुंचा 4,045 करोड़ रुपये

Fri, 31 May 2019 01:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 May 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
profit of ONGC decreased by 31 percent in fourth quarter

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 31 फीसदी घटकर 4,045 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी को चौथी तिमाही के दौरान उत्पादन में कमी के साथ-साथ दाम में गिरावट का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन

पांच फीसदी घटा कंपनी का तेल उत्पादन 

कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि पिछले वर्ष इसी तिमाही में उसका मुनाफा 5,915 करोड़ रुपये था, जो अब 4,045 करोड़ रुपये रह गया है। इस दौरान कंपनी का तेल उत्पादन पांच फीसदी घटकर 48 लाख टन रह गया। वहीं कच्चे तेल के दाम भी 3.6 फीसदी घटकर 61.93 डॉलर प्रति बैरल रह गये। इस प्रकार कंपनी को उत्पादन घटने के साथ-साथ दाम भी कम होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन

गैस के दाम में हुई 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी

हालांकि, इस दौरान गैस के दाम में 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ये 3.36 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट पर पहुंच गया है। आलोच्य तिमाही के दौरान ओएनजीसी का कुल राजस्व 11.6 फीसदी बढ़कर 26,759 करोड़ रुपये हो गया जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 23,970 करोड़ रुपये रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयरधारकों को मिलेगा इतना लाभांश

ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने 2018-19 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को 15 फीसदी यानी 0.75 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह कंपनी द्वारा पहले दिए गए 125 फीसदी यानी 6.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है। 

2018-19 में 34 फीसदी उछला कंपनी का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध लाभ 34 फीसदी उछलकर 26,716 करोड़ रुपये रहा है, जबकि उसका कुल कारोबार 29 फीसदी बढ़कर 1,09,655 करोड़ रुपये रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed