{"_id":"578734f24f1c1b1b0813f6e6","slug":"pay-less-for-flight-ticket-cancellations-from-august-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा का टिकट रद्द होने पर अब होगा करीब-करीब पूरा रिफंड","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
हवाई यात्रा का टिकट रद्द होने पर अब होगा करीब-करीब पूरा रिफंड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा नागर विमानन नियम में संशोधन को आखिरी रूप प्रदान कर दिया है। इस संशोधन से यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान जरूर तैर जाएगी। संशोधन में कहा गया है कि 'टिकट रद्द कराने अथवा इस्तेमाल ने करने या फिर यात्री द्वारा उड़ान छोड़ देने की दशा में विमान सेवा कंपनी सभी कर और उपभोक्ता विकास शुल्क एवं हवाई अड्डा विकास शुल्क सहित सभी यात्री सेवा शुल्क यात्रियों को वापस करेंगी।
विज्ञापन
यह नियम सभी प्रकार के टिकटों पर लागू होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल टिकट भी शामिल हैं। डीजीसीए द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कोई रद्दीकरण चार्ज मूल किराया और ईंधन शुल्क के कुल योग से ज्यादा नहीं हो सकता। इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनी रिफंड प्रक्रिया के नाम कोई अन्य प्रोसेसिंग शु्ल्क भी नहीं ले सकती।
विज्ञापन
डीजीसीए के अनुसार उनके पास यात्री सबसे ज्यादा शिकायत रिफंड के संबंध में ही आते हैं। प्रायः उनकी शिकायत होती है कि जिस टिकट पर वे यात्रा नहीं करते तो उसके रिफंड में एयरलाइंस कंपनियों द्वारा देर तो की ही जाती है साथ ही साथ रिफंड बेहद कम मिलता है।
विज्ञापन