फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Mentha Industry in shock, not getting foreign orders

मैंथा इंडस्ट्री को नहीं मिल रहे विदेश से ऑर्डर, कारोबार को बड़ा झटका

Fri, 12 Aug 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल Updated Fri, 12 Aug 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Mentha Industry in shock, not getting foreign orders
- फोटो : getty

भारत में मैंथा आयल के दाम में तेजी के बाद चीन और यूरोप के साथ अमेरिका तक में खरीदार नए आर्डर देने में सुस्ती दिखा रहे हैं। चीन, यूरोप और अमेरिका से आर्डर नहीं मिलने से मैंथा इंडस्ट्री को झटका लगा है। मैंथा का सीजन शुरू होने पर जून तक मैंथा आयल के भाव 800 से 900 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहे। इस दौरान विदेशी बायर्स ने काफी खरीदारी की लेकिन जैसे भी भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर गया, विदेशी खरीदारों ने सुस्ती दिखाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यही वजह रही कि जून के बाद 10 अगस्त तक महज एक-दो आर्डर ही इंडस्ट्री को मिले हैं। दिल्ली से प्रमुख निर्यातक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले कुल मैंथॉल प्रोडक्ट में 50 प्रतिशत माल अकेले चीन खरीदता है। लेकिन, जून के बाद चीन के 10-12 बायर्स ने खरीद बंद कर दी है।

विज्ञापन

यूरोप और अमेरिका से भी विदेशी बायर्स ने आर्डर देना कम कर दिया

Mentha Industry in shock, not getting foreign orders
mentha - फोटो : getty

यूरोप और अमेरिका से भी विदेशी बायर्स ने आर्डर देना कम कर दिया है। इससे भारतीय बाजार में सुस्ती है। मैंथा की प्रासेस करने वाली इंडस्ट्री घाटे की ओर है। इस स्थिति में मैंथा इंडस्ट्री एक बार फिर मंदी की शिकार है। भाव 900 रुपये प्रति किलोग्राम तक लौटने पर खरीददारों के उत्साहित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मैंथा इंडस्ट्री में शुरू के तीन महीने तो बहुत अच्छे गए। पर इधर के डेढ़ महीने से विदेशी आर्डर नहीं मिलने से कारोबार प्रभावित है। ऐसे में इंडस्ट्री को विदेशी आर्डर मिलने का इंतजार है।
-अतुल अग्रवाल, मैंथाल के निर्यातक

सिंथेटिक मैंथाल की बढ़ती खपत और विदेशों में पर्याप्त माल होने की जानकारी मिल रही है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदारी घटी है। मुझे लगता है कि यदि बाजार भाव थोड़ा सा घटा तो हालात सुधरेंगे और विदेशों से आर्डर मिल सकेंगे।
-अंकुर अग्रवाल, मैंथाल के निर्यातक

पिछले दिनों मंदी में चीन और यूरोप ने काफी खरीदारी की थी। उनके पास माल है। इसलिए वे हाथ रोककर खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच आवक भी कम हुई है। संभल में जहां इन दिनों 150 ड्रम मैंथा आयल आता था वहां अब 80-90 ड्रम की आवक होने का अनुमान है। चंदौसी में 25-30 ड्रम की आवक है। 
दीपक गुप्ता, संभल मैंथा एसोसिएशन के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed