{"_id":"5878e26a4f1c1b1729babdc9","slug":"jio-launches-broadband-service-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो ने मुंबई में शुरू की ब्रांडबैंड सेवा, 3 महीने फ्री मिलेगी 100 एमबीपीएस स्पीड","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जियो ने मुंबई में शुरू की ब्रांडबैंड सेवा, 3 महीने फ्री मिलेगी 100 एमबीपीएस स्पीड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
jio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी जियो फाइबर सर्विस को मुंबई में शुरू कर दिया है। अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुबंई की कुछ जगहों पर इस सर्विस को शुरू कर दिया गया है। साथ ही कुछ बिल्डिंगों में जियो फाइबर के लिए केबल इंस्टॉल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नवंबर में कंपनी ने कहा था कि उनका लक्ष्य जल्द ही ब्रॉडबैंड मार्केट में तहलका मचाना है और वह इस पर आगे बढ़ती दिख रही है। साथ ही जियो फाइबर सर्विस 3 महीनों के लिए मुफ्त है, लेकिन इसमें फेयर यूजेज पॉलिसी लागू होगी। हर महीने यूजर्स को 100 जीबी की तक की डाउनलोडिंग पर फुल स्पीड दी जाएगी। डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद सर्विस की स्पीड 1 mbps हो जाएगी।
विज्ञापन
शुरुआत में जियो ने दावा किया था कि कंपनी FTTH सर्विस के जरिए 1gbps तक की स्पीड मुहैया कराएगा। हालांकि यूजर्स के मुताबिक फिलहाल उन्हें 70 से 100 mbps तक की स्पीड मिल रही है। खबर के मुताबिक यूजर्स के लिए जियो फाइबर सर्विस मुफ्त है, लेकिन लोगों से 4500 रुपए का वन टाइम चार्ज लिया जा रहा है जोकि घर में लगाए जाने वाले राउटर की कीमत है। अगर जियो प्लान में बदलाव नहीं करता है तो सर्विस तीन महीने के लिए फ्री होगी और उसके बाद कोई एक प्लान चुनना होगा। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से किसी भी प्लान की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन