{"_id":"5eb8f6638ebc3e90701b8573","slug":"irctc-share-increased-to-5-percent-after-railways-announcement-to-start-few-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनिंदा रेल सेवाओं की शुरुआत से IRCTC के शेयर में पांच फीसदी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
चुनिंदा रेल सेवाओं की शुरुआत से IRCTC के शेयर में पांच फीसदी उछाल
Mon, 11 May 2020 12:23 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 11 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पांच फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह 12 मई से यात्री रेल सेवाओं को क्रमिक रूप से चालू करेगा, जिसके चलते यह तेजी हुई।
विज्ञापन
कंपनी के शेयर बीएसई में पांच फीसदी बढ़कर 1,302.85 रुपये पर पहुंच गए। दूसरी ओर एनएसई में शेयर पांच फीसदी बढ़कर 1,303.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है।
विज्ञापन
शाम चार बजे शुरू होगी बुकिंग
विशेष रेलगाड़ियों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई की शाम चार बजे शुरू होगी और यह बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी।
चरणबद्ध तरीके से 12 मई से शुरू होंगी ट्रेन सेवाएं
भारतीय रेल ने रविवार को कहा था कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।
विज्ञापन
सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान होगा किराया
भारतीय रेल ने कहा कि शुरुआत में सभी 15 राजधानी ट्रेनों के मार्गों पर वातानुकुलित सेवाएं शुरू होंगी और उनका किराया सुपर-फास्ट ट्रेनों के समान होगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इन जगहों पर जाएंगी ट्रेनें
ये विशेष ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।
बंद रहेगी टिकट बुकिंग खिड़की
अधिकारी ने बताया कि श्रमिक ट्रेनों से उलट इन ट्रेनों के डिब्बों में सभी 72 सीटों पर बुकिंग होगी और इनके किराए में किसी भी प्रकार की छूट की संभावना भी नहीं है। गौरतलब है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक डिब्बे में अधिकतम 54 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है।
कोविड-19 राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से ही सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद हैं। भारतीय रेल ने कहा कि स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा।