{"_id":"60717fda7343482684009f33","slug":"investment-chance-shriram-properties-submits-documents-to-sebi-for-ipo","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश का मौका: जल्द लॉन्च होगा श्रीराम प्रॉपर्टीज का 800 करोड़ रुपये का आईपीओ, कंपनी ने जमा कराए दस्तावेज","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
निवेश का मौका: जल्द लॉन्च होगा श्रीराम प्रॉपर्टीज का 800 करोड़ रुपये का आईपीओ, कंपनी ने जमा कराए दस्तावेज
Sat, 10 Apr 2021 04:07 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:07 PM IST
सार
- श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं।
- कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने का है।
- समें 250 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
- 550 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
विज्ञापन
IPO
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू की ये कंपनी कर रही है आईपीओ लाने की तैयारी
अब बंगलूरू की कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 250 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 550 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
विज्ञापन
श्रीराम प्रॉपर्टीज ने अपने चार मौजूदा निवेशकों- टीपीजी कैपिटल, टाटा कैपिटल, वाल्टन स्ट्रीट कैपिटल और स्टारवुड कैपिटल की हिस्सेदारी को आंशिक रूप से कम करने का प्रस्ताव किया है। इनके पास कंपनी की 58 फीसदी हिस्सेदारी है। बिक्री पेशकश के तहत अपना हिस्सा बेचने वाले शेयरधारकों को उनके शेयरों के अनुपात में राशि मिलेगी। बिक्री पेशकश में कंपनी को कोई राशि प्राप्त नहीं होगी।
विज्ञापन
क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।
आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।