फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   indigo paints ipo subscription opens today home first finance company ipo will launch on 21 january

Indigo Paints IPO: इंडिगो पेंट्स के IPO की हुई शानदार शुरुआत, कल खुलेगा होम फर्स्ट फाइनेंस का निर्गम

Wed, 20 Jan 2021 03:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Jan 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
indigo paints ipo subscription opens today home first finance company ipo will launch on 21 january
ipo Indigo Paints - फोटो : pixabay

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। आज देश की पांचवीं सबसे बड़ी डेकोरेटिव पेंट कंपनी इंडिगो पेंट्स ने अपना आईपीओ लॉन्च किया, जो 22 जनवरी को बंद होगा। 

विज्ञापन


इंडिगो पेंट्स के आईपीओ की जोरदार शुरुआत 
इंडिगो पेंट्स के आईपीओ की काफी अच्छी शुरुआत हुई। शुरुआती 15 मिनट के भीतर ही इसे आठ फीसदी बोली प्राप्त हुई। सुबह 10:15 बजे तक, इश्यू को 4,17,240 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 55,18,402 शेयरों के कुल इश्यू साइज का आठ फीसदी है। सिकोइया कैपिटल समर्थित पेंट निर्माता ने मंगलवार को 25 एंकर निवेशकों से 1,490 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 348 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन


इतना है प्राइस बैंड 
कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 1488 रुपये से 1490 रुपये तक का है। इस इश्यू में कंपनी के प्रमोटर हेमंत जालान और निवेशक 58,40,000 करोड़ शेयर ऑफर कर रहे हैं। कंपनी के 70,000 इक्विटी शेयर कर्मचारियों के सब्सक्रिप्शन के लिए रिजर्व है। कर्मचारियों को इंडिगो पेंट्स के शेयर डिस्काउंट पर 148 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से मिलेंगे। मालूम हो कि यह कंपनी अपने पेंट्स इंडिगो ब्रांड नेम से ही बेचती है। इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 27 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। पूर्व इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इसके ब्रांड अंबेसडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल खुलेगा होम फर्स्ट फाइनेंस का आईपीओ
बंधक वित्त पोषण कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए कीमत का दायरा 517-518 रुपये प्रति शेयर तय किया और बताया कि आईपीओ 21 जनवरी को खुलेगा। इस साल यह तीसरा आईपीओ है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि होम फर्स्ट फाइनेंस का आईपीओ 1,153.71 करोड़ रुपये का है, जिसमें 265 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 888.71 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है। आईपीओ 25 जनवरी को बंद होगा। होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (एचएफएफसी) आईपीओ से मिली पूरी धनराशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। 

आईआरएफसी ने पेश किया था साल 2021 का पहला IPO
साल 2021 का पहला आईपीओ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) लेकर आई थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पब्लिक सेक्टर की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का आईपीओ लॉन्च हुआ है। निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 जनवरी से आज तक यानी 20 जनवरी तक खुला था। इससे पहले भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी ने आईपीओ लॉन्च किया था, जो सबसे सफल आईपीओ रहा। इसको 109 गुना भरा गया था। 


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed