फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India to give better returns to investors:Jaitley

निवेशकों को बेहतर रिटर्न देगा भारत: अरुण जेटली

Sun, 20 Sep 2015 11:54 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
India to give better returns to investors:Jaitley

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए भरोसा दिलाया कि अन्य देशों की तुलना में भारत निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देगा।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश से देश के बुनियादी ढांचा और अन्य क्षेत्रों को काफी अतिरिक्त संसाधन मिल सकता है। जेटली ने निवेशकों और उद्योग जगत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार देश में कारोबारी सुगमता पर विशेष ध्यान दे रही है और मेक इन इंडिया जैसी पहल से विनिर्माण क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर रिटर्न देगा। विदेशी निवेश से बड़े अतिरिक्त संसाधन मिल सकते हैं और देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र को भारी निवेश की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारिक प्रक्रिया आसान कर रही सरकार

India to give better returns to investors:Jaitley

वित्तमंत्री ने कहा कि राजमार्ग और बिजली क्षेत्रों को काफी धन की जरूरत है और इन परियोजनाओं की सफलता बैंक क्षमता पर काफी हद तक निर्भर करती है। पिछले दो दिन के दौरान सिंगापुर में सरकारी नेताओं और निवेशकों के साथ बैठक के बाद अब जेटली दो दिन के लिए हांगकांग में हैं।

जेटली के साथ बंबई शेयर बाजार के प्रमुख आशीष कुमार चौहान सहित एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। उन्होंने कहा कि कारोबार में सुगमता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निवेशकों को इस बात की शिकायत रही है कि भारत में कारोबार करने के लिए जरूरी प्रक्रिया काफी जटिल है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया को विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के मकसद से शुरू किया किया गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि कुछ राज्य बिजली के लिए पर्याप्त शुल्क नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से बिजली वितरण कंपनियों की सेहत खराब हुई है।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि डिस्कॉम के घाटे की भरपाई सरकारी बैंक करेंगे। कई बिजली वितरण कंपनियां या डिस्कॉम इस समय भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।

जेटली ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कुछ कमजोर बैंकों को मजबूत बैंक में मिलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed