फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India jumps 12 level up among Ease of doing business nations

मोदी के बल पर भारत ने लगाई दुनिया में लंबी छलांग

Wed, 28 Oct 2015 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
India jumps 12 level up among Ease of doing business nations

देशी-विदेशी निवेशकों के लिए भारत में कारोबार की राह आसान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में किये जा रहे प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलने लगी है।

विज्ञापन


विश्व बैंक द्वारा कारोबार के लिए आसान देशों -ईज ऑफ डूइंग बिजनेस- की अद्यतन सूची में भारत 12 पायदान ऊपर चढ़ गया है। इससे पहले की सूची में जहां भारत का स्थान 142वें नंबर पर था, वहीं इस बार यह 130वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन


विश्व बैंक का तो कहना है कि भारत कुछ और उपायों पर अमल करता है तो वह दिन दूर नहीं जबकि इसका स्थान 100 के अंदर होगा। विश्व बैंक की इस सूची में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर के बाद क्रमश: न्यूजीलैंड, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया, हांगकांग,  ब्रिटेन और अमेरिका का स्थान है जबकि व्यापार के मामले में चीन 84वें स्थान पर बना हुआ है। विश्व बैंक की इस सूची में पाकिस्तान का स्थान 138वां है।

शीर्ष 100 में आना असंभव नहीं

India jumps 12 level up among Ease of doing business nations

केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने विश्व बैंक का आभार जताया है कि उसने इस बात को माना कि भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में काम हो रहा है।

हालांकि उन्होंने कहा है कि यहां इस दिशा में जितना काम हुआ है, उस हिसाब से 12 पायदान का सुधार कम है। लेकिन उम्मीद जाहिर की है कि अगली बार जब सूची जारी की जाएगी तो भारत में हुए काम के अनुमूल स्थान मिल जाएगा।

वर्ल्ड बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और सीनियर वी.पी. कौशिक बसु ने कुछ सुझाव देते हुए कहा कि यदि भारत इन्हें लागू करता है तो वह जल्द ही टॉप 100 देशों की सूची में शामिल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत को वस्तु एवं सेवाकर -जीएसटी- को जल्द ही लागू करना चाहिए। इसके साथ ही लालफीताशाही में कमी लाने और आर्थिक सुधार की दिशा में मजबूत कदम उठाया जाना चाहिए।

डीआईपीपी सचिव अमिताभ कांत का कहना है कि भारत सरकार देश में नए निवेश को लाने और कारोबारियों को कारोबार करना आसान बनाने के लिए काफी काम कर रही है जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। सरकार की तरफ से ढेर सारे बदलाव किए गए हैं जिनसे आगे चलकर भारत की रेटिंग में और सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed