विश्व बैंक-मूडीज के बाद भारत को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, GDP से मिली 126वीं रैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले विश्व बैंक द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग, फिर मूडीज की रेटिंग के बाद भारत के हिस्से में एक और उपलब्धि हाथ में आई है। इस बार इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) द्वारा प्रति व्यक्ति आय जीडीपी में एक पायदान का उछाल दिया गया है। 200 देशों के लिए जारी की गई आईएमएफ रैंकिंग में भारत को 126वां स्थान मिला है।
पहले था 127वां स्थान
भारत का पिछले साल 127वां स्थान था। भारत को यह उपलब्धि परचेजिंग पॉवर पेरिटी (पीपीपी) पर मिली है। पीपीपी दो देशों की करेंसी में सामान को उसी प्राइस पर खरीदने से आती है। यह दो या इससे अधिक देशों में प्रचलित करेंसी से कितना सामान खरीदा गया है, उस पर निर्भर करता है।
पढ़ें- ईज ऑफ डूइंग बिजनेसः टॉप 50 में आने की कोशिश, केंद्र ने राज्यों के बीच ऐसे की साझेदारी
इतनी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय
भारत की प्रति व्यक्ति आय 6690 यूएस डॉलर से बढ़कर 7170 यूएस डॉलर हो गई है। इससे रैंक अब बढ़ गई है। कतर इस रैंकिंग में सबसे टॉप पर है। वहां की प्रति व्यक्ति आय 124930 यूएस डॉलर है। इसके बाद मकाऊ दूसरे नंबर पर है, जिसकी आय 114430 यूएस डॉलर है। वहीं लक्जमबर्ग तीसरे स्थान पर है।
ब्रिक्स देशों में भारत सबसे नीचे
हालांकि ब्रिक्स देशों में भारत सबसे निचले स्तर पर है। सबसे पहले स्थान पर रूस, दूसरे स्थान पर चीन, तीसरे स्थान पर ब्राजील और चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। हालांकि क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट के मुताबिक 2.45 लाख करोड़पति हैं, जिनके पास पांच ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी में ये हैं टॉप10 देश
आईएमएफ के डाटा के मुताबिक चौथे स्थान पर सिंगापुर, पांचवें पर ब्रुनेई, छठे स्थान पर आयरलैंड, सातवें स्थान पर नॉर्वे, आठवें पर कुवैत, नौवें पर यूएई, और दसवें पर स्विटजरलैंड है।
वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग में 100वें नंबर पर पहुंचा भारत
कारोबार करने में सहूलियत 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में जबरदस्त 30 पायदान का सुधार हुआ है। इस साल की रिपोर्ट में भारत दुनिया भर के 189 देशों में 100वां स्थान हासिल किया है। इस सूची में पिछले वर्ष भारत का स्थान 130वां था।
13 साल बाद मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग
मूडीज ने भारत की रेटिंग में बदलाव करते हुए नियंत्रित और पॉजिटिव आउटलुक रखते हुए Baa3 से घटाकर Baa2 कर दी है। विश्व बैंक द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे आर्थिक सुधारों को इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी सराहा है।
13 साल बाद मूडीज ने भारत की रेटिंग को बढ़ा दिया है। इससे पहले अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मूडीज ने रेटिंग में इजाफा किया था