{"_id":"62622aa535ceab02c61d65d0","slug":"gold-silver-rate-update-gold-rise-silver-slips-know-latest-price-in-inr-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी का भाव आज भी टूटा, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी का भाव आज भी टूटा, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट
Fri, 22 Apr 2022 09:40 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:40 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate In INR: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.15 फीसदी की बढ़त लेते हुए 52,494 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 0.11 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत गिरकर 67,850 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बीते तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया गया, वहीं चांदी की कीमत आज भी कम हुई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.15 फीसदी की बढ़त लेते हुए 52,494 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 0.11 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत गिरकर 67,850 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
कीमती धातुओं की शुद्धता ऐसे जाचें
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
अपने शहर का भाव जानने का तरीका
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन