फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 16th August 2021

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में मामूली उछाल, 63 हजार के ऊपर चांदी

Mon, 16 Aug 2021 10:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 16 Aug 2021 10:30 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी यानी 37 रुपये बढ़कर 46,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.09 फीसदी यानी 56 रुपये की गिरावट आई और यह 63182 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 16th August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

सोमवार को देश में सोने की कीमत एक सप्ताह के उच्च स्तर के करीब रही। आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में मामूली तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी यानी 37 रुपये बढ़कर 46,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो इसमें 0.09 फीसदी यानी 56 रुपये की गिरावट आई और यह 63182 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 9223 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


एक सप्ताह में इतनी कम हुई कीमत
अगस्त की शुरुआत में अमेरिकी उपभोक्ता धारणा लगभग एक दशक में सबसे निचले स्तर पर गिरने के बाद डॉलर की गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों का समर्थन मिला था। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से आर्थिक सुधार की गति प्रभावित हो सकती है। पीली धातु की हाजिर कीमत में पिछले एक सप्ताह में करीब 950 रुपये की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी इस दौरान करीब 4,100 रुपये की गिरावट आई है।
विज्ञापन


व्यापारी और निवेशक सतर्क
डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में शुक्रवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 46702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी 62612 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,776.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 1,778.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 23.70 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.5 फीसदी नीचे 2,635.71 डॉलर और प्लैटिनम एक फीसदी गिरकर 1,016.01 डॉलर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed