फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 8 April 2021 Gold jumps 182 silver zooms rupees 725 as coronavirus cases are increasing

सोना-चांदी: कोरोना के मामले बढ़ने से फिर महंगा होने लगा है सोना, जानिए आज कितनी हुई कीमत

Thu, 08 Apr 2021 04:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Apr 2021 04:44 PM IST
सार

  • राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। 
  • राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट की पीली धातु 182 रुपये बढ़कर 45,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची।
  • कोरोना के संक्रमण बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 8 April 2021 Gold jumps 182 silver zooms rupees 725 as coronavirus cases are increasing
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी में आज 24 कैरेट की पीली धातु 182 रुपये बढ़कर 45,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 45,793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


725 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 725 रुपये बढ़कर 66,175 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 65,450 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,744 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 25.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
विज्ञापन


संक्रमण बढ़ने के साथ ही महंगी हो रही पीली धातु
मालूम हो कि इस वित्त वर्ष में सोने में काफी तेजी आई। सोने ने सबसे उच्चतम स्तर को छुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में घबराहट थी। जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में डर होता है, तो सोने की तरफ लोगों का रुझान बढ़ता है। इसके बाद करीब एक महीने तक कीमत स्थिर रही, लेकिन अब कोरोना के संक्रमण बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। बीते एक सप्ताह में हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना दो हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन में शुद्ध सोने के दाम 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचे। जबकि 31 मार्च को यहां सोना 44 हजार के दाम पर मिल रहा था। मध्यप्रदेश के प्रमुख सराफा बाजार रतलाम में 24 कैरेट सोने के भाव फिर 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारकों से भी बढ़ी कीमत
कारोबारियों के अनुसार, एक महीने से सोने के भाव स्थिर थे या इसमें हल्की गिरावट आई थी। लेकिन एक अप्रैल से फिर इसमें तेजी देखने को मिल रही है। दो दिन में सोना एक हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। इसके अतिरिक्त बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले रुपये की कीमत में आई कमी की वजह से और शादियों का सीजन शुरू होने से अच्छी मांग के कारण की उम्मीद से भी कीमत प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed