फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 31 March 2021 Gold declines by Rs 49 silver tumbles Rs 331

आज सस्ती हुई पीली धातु, जानिए कितना हुआ चांदी का दाम

Wed, 31 Mar 2021 05:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 31 Mar 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 31 March 2021 Gold declines by Rs 49 silver tumbles Rs 331
सोना - फोटो : pixabay

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोना 49 रुपये गिरकर 43,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 43,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


331 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 331 रुपये गिरकर 62,441 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 62,772 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,684 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 24.09 डॉलर प्रति औंस रही। 
विज्ञापन


खुदरा आभूषण उद्योग में इस साल आ सकती है 35 फीसदी तेजी
सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद खुदरा आभूषण उद्योग में इस साल 30-35 फीसदी तेजी की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा, आर्थिक गतिविधियों के कोरोना पूर्व पर पहुंचने और सोने की कीमतों में नरमी से सुधार को गति मिलेगी। इससे पहले 2020-21 की तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन, शादी-विवाह के कारण मांग बढ़ने और कीमतों में 10 फीसदी गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मांग में वृद्धि की वजह से चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 2021-22 में आभूषणों की मांग 30-35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 'वी-आकार' में सुधार को देखते हुए कोरोना पूर्व स्तर के मुकाबले समग्र मांग महज पांच से 10 फीसदी ही बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेताओं का मुनाफा बढ़ा 
इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआती तीन तिमाहियों के दौरान बड़े आभूषण विक्रेताओं का मुनाफा कोरोना के पूर्व स्तर से 7.7 फीसदी बढ़ा है। 2019-20 के दौरान उनका कुल मुनाफा 5.9 फीसदी था। इसके अलावा, आयात शुल्क घटाने, मेकिंग शुल्क में नरमी और कीमतों में गिरावट से बड़े विक्रेताओं के मुनाफे में और तेजी आ सकती है, जो कोरोना पूर्व स्तर के मुकाबले 25-50 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed