फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 31 2021 Gold MCX fell for fifth day in a row silver drops

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी: लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी के भी घटे दाम

Wed, 31 Mar 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 31 Mar 2021 10:34 AM IST
सार

  • आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई।
  • एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
  • पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 31 2021 Gold MCX fell for fifth day in a row silver drops
सोनाआज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई। इसके साथ ही चांदी वायदा भी सस्ती हुई। एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो करीब एक साल का निचला स्तर है, जबकि चांदी वायदा 0.8 फीसदी घटकर 62,617 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी और चांदी 1.7 फीसदी नीचे आ गई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना है दाम
हाजिर सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,683.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मंगलवार को 15 महीने के उच्च स्तर 1.776 फीसदी तक बढ़ गई थी। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 24.01 डॉलर पर स्थिर थी, जबकि प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 1,160.05 डॉलर और पैलेडियम 0.7 फीसदी बढ़कर 2,607.04 डॉलर पर था। 
विज्ञापन


इस बीच, कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि सोने की दरों में तेज गिरावट आ सकती है। भारत में सोने की कीमतें अगस्त में 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद इसमें तेज गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं ईटीएफ 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1036.62 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.1 फीसदी बढ़कर 1,037.50 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।


पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी में 50 फीसदी उछाल
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed