Gold Silver Price: 50 हजार के करीब पहुंचा सोना वायदा, चांदी 72 हजार के पार
आज सोना वायदा 0.22 फीसदी बढ़कर 49,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.45 फीसदी बढ़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। सोना 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी का सोना वायदा 0.22 फीसदी बढ़कर 49,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 1.00 फीसदी बढ़कर 72575 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.45 फीसदी बढ़ा था और चांदी 0.42 फीसदी महंगी हुई थी। मार्च में, भारत में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। सोने की दरें पिछले साल के उच्चतम 56200 रुपये से काफी नीचे हैं।
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना कमजोर डॉलर और महंगाई की चिंताओं के बीच पांच महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 0.26 फीसदी नीचे, 89.757 पर था। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,911.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 28.22 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 1,192.22 डॉलर पर रहा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का मौका
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है।
मालूम हो कि केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी है।