फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News Update on 7th July 2021

Gold Silver Price: पांच दिनों में 1500 रुपये महंगा हुआ सोना वायदा, जानिए कितना हुआ दाम

Wed, 07 Jul 2021 10:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Jul 2021 10:31 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी उछलकर 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा आज 69505 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News Update on 7th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी आई और चांदी सपाट रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी उछलकर 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पांच दिनों में सोना वायदा 1500 रुपये महंगा हुआ है। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा आज 69505 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.9 फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 8400 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में सोना पिछले सत्र में तीन सप्ताह के उच्च स्तर के करीब रहा। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,800.42 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी डॉलर में मामूली कमजोरी से कीमती धातु प्रभावित हुई। पिछले सत्र में 0.4 फीसदी की बढ़त के बाद डॉलर इंडेक्स 92.528 पर थोड़ा नीचे रहा। वैश्विक बाजारों में जोखिम-रहित व्यापार के बीच एशियाई इक्विटी बाजार आज कमजोर रहे।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed