{"_id":"60891a12fc4e4a06ba2d8d66","slug":"gold-silver-price-today-april-as-on-28-2021-gold-and-silver-price-comes-down-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: एक बार फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: एक बार फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमत
Wed, 28 Apr 2021 01:47 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:47 PM IST
सार
बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 433 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की कीमत भी गिरकर 68,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर शादी के मुहुर्त के समय सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक बहुत अच्छा मौका है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका मतलब यह है कि आज सोना सस्ता हुआ है। बुधवार को सोने के दाम में 433 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 35,214 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 324 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 433 रुपये गिरकर 46,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। सोमवार के मुकाबले बुधवार को सोने की कीमत गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एमसीएक्स पर जून वायदा सोने की कीमत मौजूदा समय में 46,990 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 1.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और अब चांदी का भाव 68,000 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 28 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 46,950 रुपये प्रति दस ग्राम है। 23 कैरेट सोने की कीमत 46,762 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 43006 रुपये प्रति दस ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 35213 रुपये प्रति दस ग्राम है।
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की कीमत ही पूरे देश में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट की ओर से जारी किए दामों में जीएसटी शामिल नहीं होता है।