फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 29 2021 MCX prices edged higher in Indian markets after five day decline

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी: पांच दिनों की गिरावट के बाद आज बढ़ी वायदा कीमत, जानिए कितना है दाम

Thu, 29 Apr 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 29 Apr 2021 10:32 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 47,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 1.1 फीसदी बढ़कर 68534 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सप्ताह भारत में सोने की दरें दो महीने के उच्च स्तर पर यानी 48,400 तक पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 29 2021 MCX prices edged higher in Indian markets after five day decline
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पांच दिनों से आ रही गिरावट के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 47,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 1.1 फीसदी बढ़कर 68534 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सप्ताह भारत में सोने की दरें दो महीने के उच्च स्तर पर यानी 48,400 तक पहुंच गई थीं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई गिरावट से घरेलू बाजार में दाम कम हुआ। पिछले साल सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था। इस साल अमेरिकी बांड यील्ड में तेजी और टीकाकरण की गति तेज होने से आर्थिक सुधार में उम्मीदों के बीच कीमती धातु ने संघर्ष किया है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोने की दरों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मौद्रिक नीति का रुख नरम बनाए रखा। कमजोर डॉलर से भी सोने को समर्थन मिला। हाजिर सोना 0.2 फीसदी उपर 1,784.94 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा। कमजोर डॉलर अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोने को कम महंगा बनाता है। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 26.34 डॉलर पर रही, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,222.93 डॉलर पर रहा।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed