फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 1 2021 Gold MCX were flat silver rates were down

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी: उच्चतम स्तर से करीब 11 हजार सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितना है दाम

Thu, 01 Apr 2021 10:47 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Apr 2021 10:47 AM IST
सार

  • आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत सपाट रही, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई।
  • पिछले सत्र में सोना एक फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.9 फीसदी की तेजी आई थी।
  • अगस्त के 56,200 के उच्च स्तर की तुलना में, कीमती धातु करीब 11,000 रुपये सस्ती है।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 1 2021 Gold MCX were flat silver rates were down
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत सपाट रही, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर, जून का सोना वायदा 44,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी वायदा 0.35 फीसदी नीचे 63,595 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोना एक फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.9 फीसदी की तेजी आई थी। पिछले साल अगस्त के 56,200 के उच्च स्तर की तुलना में, कीमती धातु करीब 11,000 रुपये सस्ती है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,710.28 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी फिसलकर 24.36 डॉलर पर बंद हुई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,184 डॉलर पर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में इक्विटी ज्यादातर अधिक थी। डॉलर इंडेक्स 93.233 पर सपाट था। एक साल में यह डॉलर के लिए सबसे बेहतर तिमाही रही। अमेरिका की 10 वर्षीय ट्रेजरी यील्ड भी 1.74 फीसदी पर स्थिर थी।
विज्ञापन


इस साल 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटा
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में पीली धातु का आयात 27 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा कम होकर 84.62 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 151.37 अरब डॉलर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed