{"_id":"61602c0f8ebc3e6240273a81","slug":"gold-silver-price-today-8-october-2021-gold-gains-rs-50-silver-tumbles-rs-922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: सोने की कीमत में मामूली बढ़त, 922 रुपये सस्ती हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: सोने की कीमत में मामूली बढ़त, 922 रुपये सस्ती हुई चांदी
Fri, 08 Oct 2021 05:01 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:01 PM IST
सार
आज पीली धातु की कीमत 50 रुपये बढ़कर 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 922 रुपये गिरकर 59,834 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी आई। आज पीली धातु में 50 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 45,909 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार औप डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से प्रभावित होकर आज सोना महंगा हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 922 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 59,834 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,755 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.47 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।
विज्ञापन
अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात
मालूम हो कि देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात अगस्त, 2021 में बढ़कर रिकॉर्ड 24,239.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए मांग बढ़ने और प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटने से निर्यात बढ़ा है। अगस्त, 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 13,160.24 करोड़ और अगस्त, 2019 में 20,793.80 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, चीन और कई यूरोपीय देशों में मांग बढ़ने से आलोच्य महीने में कट एवं पॉलिश हीरे का निर्यात अगस्त, 2019 के मुकाबले 29.37 फीसदी बढ़कर 15,083.33 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, सोने के आभूषण का निर्यात 15.06 फीसदी घटकर 5,756.54 करोड़ रुपये रहा। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि रत्न एवं आभूषण निर्यात के मोर्चे पर 2021-22 में अब तक स्वस्थ सुधार दिख रहा है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है।