{"_id":"60d46dd472cc3d419340a97d","slug":"gold-silver-price-today-24-june-2021-gold-falls-rs-93-silver-gains-rs-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी में आई तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी में आई तेजी
Thu, 24 Jun 2021 05:04 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:04 PM IST
सार
आज पीली धातु 93 रुपये गिरकर 46,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 99 रुपये की बढ़त के साथ 66,789 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का दाम 93 रुपये गिरकर 46,283 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में इसका दाम 46,376 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 99 रुपये की बढ़त आई और यह 66,789 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,690 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,780 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.96 डॉलर प्रति औंस पर था।
विज्ञापन
हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी (7.5 फीसदी सीमा शुल्क और 2.5 फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर) कर दिया है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन