फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today on 20 January 2020 latest price updates: Gold silver MCX prices edges up amid global cues

Gold Silver Price: आज बढ़ी सोने और चांदी की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम

Wed, 20 Jan 2021 10:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Jan 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today on 20 January 2020 latest price updates: Gold silver MCX prices edges up amid global cues
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। उच्च वैश्विक दरों से इसमें इजाफा हुआ। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.27 फीसदी बढ़कर 49,115 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 66,234 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने और चांदी में क्रमशः 0.2 फीसदी और 0.9 फीसदी की तेजी आई थी। वैश्विक बाजारों में, एक बड़े अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीदों के बीच कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोने की दरें बढ़ीं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इतना रहा दाम
सोना हाजिर आज 0.5 फीसदी बढ़कर 1,848.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि डॉलर इंडेक्स 0.14 फीसदी गिरकर 90.345 पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.9 फीसदी चढ़कर 25.42 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 1.2 फीसदी बढ़कर 1,096.23 डॉलर और पैलेडियम 0.4 फीसदी बढ़कर 2,361.79 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'बाजार के विश्लेषक इस बात का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतिगत बदलाव क्या होंगे। बाजार के विश्लेषक टैक्स बढ़ोतरी, अमेरिका-चीन संबंध, मुद्रा बाजार भागीदारी आदि जैसे अन्य मुद्दों के बारे में अधिक स्पष्टता चाहते हैं।' सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा दुर्बलता के खिलाफ एक बचाव माना जाता है, जो व्यापक उत्तेजना के परिणामस्वरूप हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल बढ़ सकती है सोने की मांग: डब्ल्यूजीसी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के उबरने के साथ भारत में 2021 के दौरान उपभोक्ता भावनाओं में सुधार हो रहा है और सोने की मांग सकारात्मक दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में धनतेरस के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि आभूषणों की मांग औसत से कम थी, लेकिन इसमें पिछले साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के निचले स्तर के मुकाबले काफी सुधार हुआ। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि कुछ समय के लिए अपनी पूर्ण क्षमता के मुकाबले सुस्त बनी रहेगी, लेकिन पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में स्थिरता के चलते उपभोक्ताओं के लिए खरीद के अवसर बढ़ेंगे। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन जैसे देशों में आर्थिक सुधार की संभावना है, जिसे 2020 की शुरुआत में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed