फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold prices continue to rise climbs 242 rupees today silver also zooms 543 rupees

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में तेजी जारी, आज 242 रुपये महंगा हुआ, चांदी भी 543 रुपये मजबूत

Mon, 29 Nov 2021 04:47 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Nov 2021 04:47 PM IST
सार

Gold Silver Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी में आज सोना 242 रुपये और महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में कीमती पीली धातु का दाम बढ़कर 47,242 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार सत्र में सोना 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
Gold prices continue to rise climbs 242 rupees today silver also zooms 543 rupees
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

बीते कारोबारी हफ्ते में शुरू हुई सोने की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोना 242 रुपये और महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में कीमती पीली धातु का दाम बढ़कर 47,242 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार सत्र में सोना 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी के दामों में भी लगातार इजाफा
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। पिछले कारोबारी दिन में 61,705 रुपये प्रति किलोग्राम में बिकी का भाव आज बढ़ गया। इस बढ़ोतरी के साथ चांदी के भाव 543 रुपये चढ़ गए। इस तेजी के साथ चांदी का दाम बढ़कर 62,248 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त जारी 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 23.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट कमोडिटीज तपन पटेल के मुताबिक, कोमेक्स में सोमवार को सोने की कीमतों में हाजिर सोने की कीमत 1,794 डॉलर प्रति औंस थी। मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बावजूद वायरस की चिंताओं के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed