{"_id":"65b8edd91ee5caf6e109ead9","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 200 रुपये की तेजी, चांदी 300 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 200 रुपये की तेजी, चांदी 300 रुपये उछली
Tue, 30 Jan 2024 06:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:08 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी इस दौरान 300 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी इस दौरान 300 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव सात डॉलर की तेजी के साथ 2,038 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में खरीदारी के कारण से मंगलवार को सोने में तेजी रही।"
विज्ञापन
इसके अलावा वैश्विक बाजारों में चांदी का भाव भी तेजी के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 22.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। गांधी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बुधवार को होने वाली बैठक को लेकर आशान्वित हैं, जिसमें ब्याज दर के बारे में निर्णय लिया जाना है।