फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में 200 रुपये का उछाल, जानें कैसी रही सर्राफा बाजार की चाल

Mon, 29 Jan 2024 05:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 29 Jan 2024 05:55 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 76,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 76,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''विदेशों में सोने की कीमतों में मजबूती के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 13 डॉलर की तेजी के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन


परमार ने कहा कि अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे डॉलर थोड़ा नीचे चला गया, जबकि जोखिम धारणा अब भी दृढ़ बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में चांदी का भाव भी मामूली तेजी के साथ 22.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। परमार ने कहा कि व्यापारियों का मानना है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती में देरी की संभावना के बीच निकट भविष्य में सोने में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का आयात बढ़ा
देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 26.7 फीसदी बढ़कर 35.95 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में मजबूत मांग से सोने का आयात बढ़ा है। 2022-23 की समान अवधि में 28.4 अरब डॉलर का सोना आयात हुआ था।  आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-दिसंबर अवधि में बहुमूल्य धातुओं का आयात 156.5 फीसदी बढ़कर 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

  • वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, सोना आयात बढ़ने के बावजूद देश का व्यापार घाटा अप्रैल-दिसंबर में कम होकर 188.02 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले यह 212.34 अरब डॉलर था।
  •  इस अवधि में देश से रत्न-आभूषणों का निर्यात 16.16 फीसदी घटकर 24.3 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed