Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 100 रुपये का इजाफा, चांदी 300 रुपये उछली
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इस दौरान, चांदी भी 300 रुपये उछलकर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान, चांदी भी 300 रुपये उछलकर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिसमें) सौमिल गांधी के अनुसार, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।" अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,055 डॉलर प्रति औंस और 23.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करती दिखी।
गांधी ने कहा कि अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) के कमजोर आंकड़ों और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हुआ। इससे पहले मार्च में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है।
लगातार नौंवे सत्र में रुपये में बढ़त
भारतीय रुपया सोमवार को लगातार नौंवे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को रुपया 82.8800 के भाव पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह बंद 82.9225 पर बंद हुआ था। डीलरों ने कहा कि इंट्राडे के दौरान रुपया बढ़कर 82.7800 पर पहुंचा, जो चार महीने से अधिक समय में सबसे उच्चतम स्तर है, लेकिन आयातकों के बीच डॉलर की मांग के कारण बढ़त में कमी आई।