{"_id":"652e91cdacf4aa57a00b6423","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट
Tue, 17 Oct 2023 07:23 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:23 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी इस दौरान 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी इस दौरान 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी मामूली तेजी के साथ क्रमश: 1,915 डॉलर प्रति औंस और 22.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। इजरायल-हमास युद्ध का विस्तार रोकने के लिए अमेरिका की ओर से प्रयास तेज किए जाने के बीच सोने में पिछले दिन के दायरे में कारोबार हुआ।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''सोमवार को 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया, जिसका असर भी कीमतों पर पड़ा।"
विज्ञापन