{"_id":"642188f3eeb222fd450ea348","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 640 रुपये की गिरावट, चांदी की कीमतें भी 700 रुपये फिसलीं","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 640 रुपये की गिरावट, चांदी की कीमतें भी 700 रुपये फिसलीं
Mon, 27 Mar 2023 05:46 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:46 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को सोना 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं इस दौरान चांदी भी 700 रुपये टूटकर 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को सोना 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं इस दौरान चांदी भी 700 रुपये टूटकर 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में दिखी कमजोरी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,970 डॉलर प्रति औंस और 23.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। एशियाई कारोबारी घंटों में सोमवार को सोने की कीमतों में कमजोरी दिखी।
विज्ञापन