{"_id":"641b128bf465d9453802aa23","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 480 रुपये की गिरावट, चांदी भी 345 रुपये कमजोर हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 480 रुपये की गिरावट, चांदी भी 345 रुपये कमजोर हुई
Wed, 22 Mar 2023 08:07 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:07 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 58,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को चांदी भी 345 रुपये गिरकर 68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 58,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। बुधवार को चांदी भी 345 रुपये गिरकर 68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 58,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।"
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,939 डॉलर प्रति औंस और 22.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रहे थे। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान सोने की कीमतों में लगभग 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि बैंकिंग संकट की आशंका कम होने और निवेशकों की ओर से फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले अपनी स्थिति नरम किए जाने से पिछले दो सत्रों में कॉमेक्स पर सोने के भाव अपने हालिया उच्चतम स्तर 2,010 डॉलर प्रति औंस से तीन प्रतिशत से अधिक तक लुढ़क गए हैं।