{"_id":"64131addbc54bc88d301b645","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 380 रुपये का उछाल, चांदी की कीमतों में 90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 380 रुपये का उछाल, चांदी की कीमतों में 90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई
Thu, 16 Mar 2023 07:04 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:04 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी की कीमतें 90 रुपये गिरकर 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमतें 90 रुपये गिरकर 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 21.61 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। गांधी के अनुसार स्विस बैंक क्रेडिट सुइस की परेशानी बढ़ने से दुनियाभर में बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी चिंता बढ़ने और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई।