फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: 1000 रुपये बढ़ा सोने का दाम, चांदी की कीमत में भी बढ़त, जानें आज का भाव

Tue, 22 Jul 2025 04:44 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 04:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गयी। वहीं चांदी की कीमतें भी 3,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

स्टॉकिस्टों की मजबूत खरीदारी के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गयी। इसी के साथ 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह कीमती धातु चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,000 रुपये बढ़कर 99,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमतें भी 3,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Market Closing Bell: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 13 अंक टूटा, निफ्टी 25100 से नीचे आया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैश्विक बाजार में गिरी सोने-चांदी की कीमतें 

इस बीच, वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर 0.28 प्रतिशत गिरकर 3,387.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी भी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.89 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोने की कीमत 3,395 डॉलर से 3,383 डॉलर के बीच
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का कारोबार 3,395 डॉलर से 3,383 डॉलर के बीच सीमित और अस्थिर दायरे में हुआ। यह व्यापार सौदों या प्रमुख वैश्विक घटनाक्रमों से नए संकेतों के अभाव को दर्शाता है।


फेड रिजर्व के अध्यक्ष और गवर्नर की टिप्पणी डालेगी असर
एबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख पर मार्गदर्शन के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और गवर्नर मिशेल बोमन के भाषण पर बारीकी से नजर रखेंगे।

निवेशकों की है इन पर नजर
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटीज और करेंसी की रिसर्च एनालिस्ट रिया सिंह के अनुसार, व्यापारियों की नजर चीन के लोन प्राइम रेट के फैसले पर है। साथ ही वे पीएमआई और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर सहित प्रमुख अमेरिकी मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा रिलीज पर नजर रखे हैं। यह ब्याज दर की उम्मीदों को बदल सकता है और वैश्विक स्तर पर सोने के लिए अगले दिशात्मक आवेग को निर्धारित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed