फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: कमजोर मांग के बीच फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी की कीमतें भी गिरीं; जानें क्या है आज का भाव

Wed, 09 Jul 2025 05:44 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 09 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सोने का भाव 700 रुपये घटकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत 800 रुपये की गिरावट के साथ 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 700 रुपये घटकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये की गिरावट के साथ 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी की कीमत 800 रुपये की गिरावट के साथ 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UAE Visa: यूएई ने गोल्डन वीजा नियमों से जुड़े दावों का खंडन किया, बयान जारी कर दी यह जानकारी

विज्ञापन

मजबूत डॉलर ने सोने को कमजोर किया

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में बिकवाली का दबाव देखा गया। अमेरिकी डॉलर मजबूत बना हुआ है और दो सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार सहभागियों का अनुमान है कि फेड उच्च आयात करों और लचीले अमेरिकी श्रम बाजार के कारण मुद्रास्फीति में संभावित गिरावट को देखते हुए अधिक ब्याज दरें बनाए रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए व्यापार जोखिमों ने सोने पर डाला असर 

वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 11.66 डॉलर या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,289.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की संभावना और नए व्यापार जोखिमों के बीच संतुलन बनाने के कारण सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं।



राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को 1 अगस्त की टैरिफ समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया और व्यापक नए उपायों का अनावरण किया। इसमें तांबे पर 50 प्रतिशत टैरिफ और फार्मास्यूटिकल्स पर संभवतः 200 प्रतिशत शुल्क शामिल है।

निवेशकों को है इनका इंतजार 

कलांत्री ने कहा कि टैरिफ से अमेरिकी मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा और अधिक आक्रामक ढील दिए जाने की संभावना कम हो जाएगी। निवेशक फेड की ब्याज दरों के बारे में और जानकारी के लिए जून FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed