फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 350 रुपये उछलकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 900 रुपये चढ़ी

Fri, 27 Dec 2024 07:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 27 Dec 2024 07:13 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली और रुपये में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सोना 350 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ चांदी भी 900 रुपये की तेजी के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली और रुपये में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सोना 350 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। व्यापारियों ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में तनाव के कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से भी इस सुरक्षित-संपत्ति को मजबूती मिली है। गुरुवार को पीली धातु 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ चांदी भी 900 रुपये की तेजी के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। छुट्टियों से कम सप्ताह के दौरान पिछले चार कारोबारी सत्रों में चांदी 3,550 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ चुकी है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए बढ़कर 78,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि गुरुवार को इसका बंद भाव 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, रुपए में कमजोरी से सोने जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। रुपया लगभग दो वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट के साथ 85.80 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया, जिसके बाद संदिग्ध केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से कुछ नुकसान की भरपाई हुई और शुक्रवार को बैंकों और आयातकों की ओर से माह के अंत में मांग बढ़ने के बीच मजबूत डॉलर के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 85.50 (अनंतिम) के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 56 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,771 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार में मार्च डिलीवरी चांदी अनुबंध की कीमत 27 रुपये या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,609 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।


एशियाई कारोबार में कॉमेक्स सोना वायदा 13.70 डॉलर प्रति औंस या 0.52 प्रतिशत गिरकर 2,640.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, शुक्रवार को क्रिसमस की छुट्टियों के बाद कम कारोबार के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई। बाजार 2025 में टैरिफ, विनियमन और कर परिवर्तन सहित प्रमुख नीतिगत बदलावों की ओर देख रहा है। जनवरी में डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में वापस आ आएंगे, इस पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed