{"_id":"66508b842989a6f2f4042150","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने में गिरावट का दौर जारी; 900 रुपये फिसला, चांदी 500 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने में गिरावट का दौर जारी; 900 रुपये फिसला, चांदी 500 रुपये टूटी
Fri, 24 May 2024 06:13 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 24 May 2024 06:13 PM IST
सार
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस बीच, चांदी भी 500 रुपए टूटकर 92,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
Gold Silver Price
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना बुधवार को 50 रुपये की मामूली गिरावट के एक दिन बाद गुरुवार को पिछले सत्र में 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अमेरिकी मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा के बाद लगातार तीसरे दिन पीली धातु में गिरावट आई। इस बीच, चांदी भी 500 रुपए टूटकर 92,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 92,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों से मंदी के संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।"
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव 35 डॉलर की गिरावट के साथ 2,340 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी के भाव भी गिरावट के साथ 30.45 डॉलर प्रति औंस रह गया।